चाईबासा, फरवरी 24 -- जगन्नाथपुर । जगन्नाथपुर-जैतगढ़ मुख्य मार्ग पर अनुमंडल कार्यालय के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तोनांगहातु पंचायत के डांडोचो गांव निवासी बिरसा प्रधान और हरिचरण गोप सब्जी खरीदकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान अनुमंडल कार्यालय के समीप विपरीत दिशा से आ रहे नन्दपुर के सानंदा गांव निवासी जोगेन लागुरी और संतोष लोहार की बाइक से उनकी सीधी भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक अनियंत्रित हो गईं, जिससे यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना में बिरसा प्रधान, जोगेन लागुरी और संतोष लोहार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। डॉक्टरों ...