गिरडीह, अप्रैल 18 -- जमुआ, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के जगन्नाथडीह-अहरडीह में शनिवार को आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्री श्री 108 नवाहपारायण हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ शुभारंभ हुआ। नौ दिवसीय इस आध्यात्मिक अनुष्ठान के पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें पूरा क्षेत्र 'जय श्री राम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। ​भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम ​यज्ञ मंडप से शुरू हुई ,इस कलश यात्रा में करीब 551 महिलाओं एवं युवतियों ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर हिस्सा लिया। ढोल-नगाड़ों की थाप और भक्ति गीतों के बीच यह यात्रा मिर्जागंज चौक-चौराहा से होते हुए झारो नदी पहुंची। यह भी पढ़ें- रंगामाटी में कलश यात्रा के साथ यज्ञ शुरू रास्ते भर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय ऊर्जा से सराबोर...