कौशाम्बी, मार्च 22 -- लंबे समय तक किए गए इंतजार के बाद शनिवार की रात भाजपा प्रदेश मुख्यालय ने जिला कार्य समिति की घोषणा कर दी। इसमें कुछ पुराने चेहरों को भी फिर से स्थान दिया गया है। जबकि, कई नए भी शामिल हैं। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों का रविवार को दिनभर तांता लगा रहा। इसके लिए इंटरनेट मीडिया का भी सहारा लिया गया। पार्टी ने तीन महामंत्री, आठ-आठ उपाध्यक्ष व जिला मंत्री तथा एक कोषाध्यक्ष बनाया है। करारी कस्बा निवासी संजय जायसवाल इसके पहले जिला महामंत्री थे। इस बार उनको जिला उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदीप पांडेय, भूपेंद्र पटेल, चक्रेश मिश्रा, भोलेशंकर कुशवाहा, विनीता गुप्ता, नितिन पासी व कमलेश निषाद भी जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। राकेश पांडेय, ज्योति केसरवानी और जगदीश सरोज को जिला महामंत्री बनाया गया है। जबकि, भाष...