बरेली, अगस्त 15 -- विशेष जज गैंगस्टर एक्ट संतोष कुमार यादव की विशेष कोर्ट ने गैंगस्टर के 16 वर्ष पुराने केस में फैसला सुनाया है। विशेष कोर्ट ने नवाबगंज के पेशेवर गैंगस्टर जगदीश उर्फ बग्गड को सश्रम चार वर्ष की कैद की कैद की सजा सुनाई। विशेष कोर्ट ने बग्गड पर पांच हजार का जुर्माना भी ठोका है। एडीजीसी क्राइम दिगम्बर पटेल ने बताया कि नवाबगंज के तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक बले सिंह ने 29 जून 2010 को क्षेत्र के गांव हिमकरपुर चमरौआ निवासी पेशेवर अपराधी जगदीश गंगवार उर्फ बग्गड के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में कार्यवाही की थी। इसके खिलाफ केस की सुनवाई विशेष जज गैंगस्टर एक्ट संतोष कुमार यादव की विशेष कोर्ट में हुई। आरोप साबित करने को एडीजीसी क्राइम दिगम्बर पटेल में गवाह पेश किये थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...