घाटशिला, जुलाई 12 -- घाटशिला। जगदीश चंद्र हाई स्कूल, घाटशिला में प्रधानाध्यापक एवं सभी शिक्षकों की उपस्थिति में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई स्टूडेंट काउंसिल का गठन किया गया। इस अवसर पर मास्टर समीर मार्डी को हेड बॉय तथा मिस ज्योति पूर्ति को हेड गर्ल चुना गया। प्रधानाध्यापक एवं समस्त शिक्षकों ने नव-निर्वाचित छात्र-नेताओं को हार्दिक बधाई दी तथा उन्हें अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन लगन, अनुशासन, ईमानदारी और नेतृत्व क्षमता के साथ करने के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार नवगठित स्टूडेंट काउंसिल को सफल, प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की l यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: नेतृत्व -अनुशासन पैदा करती है विद्यार्थी परिषद यह भी पढ़ें- अलंकरण समारोह में हेड बॉय और हेड गर्ल का हुआ चयन

हिंदी हिन्दुस्तान की ...