सीवान, फरवरी 28 -- नौतन,एक संवाददाता। प्रखंड के उच्च विद्यालय-सह-इंटर कालेज जगदीशपुर में टीएलएम मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुरारपट्टी पंचायत के नौ विद्यालय सम्मिलित हुए। मेले में प्राथमिक विद्यालय सिसवां,राजकीय मध्य विद्यालय जगदीशपुर,नया प्राथमिक विद्यालय बसदेवा,राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीलपुर-2, राजकीय मध्य विद्यालय कीलपुर-2, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरईपट्टी पश्चिम टोला, मध्य विद्यालय मकतब बरईपट्टी, मध्य विद्यालय मुरारपट्टी तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवनचक शामिल है। कार्यक्रम की शुरुआत उच्च विद्यालय-सह-इंटर कालेज जगदीशपुर की प्रधानाध्यापिका सुमन देवी, शिक्षक मनोज कुमार यादव, मध्य विद्यालय मुरारपट्टी की प्रधानाध्यापिका सरोज देवी, मध्य विद्यालय जगदीशपुर के प्रधानाध्यापक जितेंद्र गुप्ता, राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीलपुर -2 के शिक्षक स...