बगहा, फरवरी 26 -- जगदीशपुर। जगदीशपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस की विशेष टीम ने छापेमारी कर 136 पीस विदेशी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है।इस दौरान शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही दो बाइक भी जब्त की गई है।थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि झाखरा बाजार में कार्रवाई के दौरान डोमा मियां तथा बहुवरवा के रूपेश कुमार को बाइक पर लदे 136 पीस विदेशी शराब के साथ पकड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...