बगहा, मई 31 -- जगदीशपुर। जगदीशपुर बाजार व चौराहा क्षेत्र में सड़क किनारे ट्रक व अन्य भारी वाहनों की अवैध पार्किंग के कारण प्रतिदिन भीषण जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। स्थिति यह है कि जगदीशपुर-मंगलपुर हाईवे व जगदीशपुर-नानोसती रोड पर घंटों वाहनों की लंबी कतार लगी रहती है। जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क किनारे खड़े ओवरलोड ट्रक व मालवाहक वाहन आधी सड़क को घेर लेते हैं। इससे आवागमन के लिए केवल एक लेन बचती है। जिसके कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों,सब्जी खरीदने आने वाले ग्रामीणों,मरीजों व पटना, बेतिया, गोपालगंज आदि शहरों की यात्रा करने वाले को परेशानी होती है। यात्रियों को झेलनी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण और अव्यवस्था से शहर की सड़कों पर हर दिन जामदु...