जगदीशपुर में राशन डीलर के घर लाखों की चोरी
भागलपुर, मई 22 -- गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कोला नारायणपुर गांव में एक पीडीएस डीलर के घर में चोरों ने लाखों रुपये की चोरी कर ली। मामला बुधवार देर रात की है। घटना के बाद पीडीएस डीलर रंजीत सिंह ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बुधवार की बीती रात को वह घर के एक कमरे में सोये थे। इसी दौरान चोरों ने किसी तरह से घर के अंदर प्रवेश कर लिया और घर में रखे एक कमरे के अंदर मौजूद ट्रंक से तीन लाख नकद और करीब चार भर सोने के जेवरात की चोरी कर ली। साथ ही बताया कि कुछ दिन पहले एक जमीन बेची थी उसी के पैसे रखे हुए थे और जेवरात घर के लोगों के पहनने वाले थे। सुबह जब चोरी का पता चला तो इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। इसके बाद एफएसएल की टीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.