जगदीशपुर में भाकपा ने निकाली पदयात्रा
आरा, अगस्त 13 -- जगदीशपुर, निज संवाददाता। भाकपा की ओर से 'भाजपा भगाओ-देश बचाओ' अभियान के तहत बुधवार को जगदीशपुर प्रखंड के विभिन्न गांवों में पदयात्रा निकालकर जनजागरण अभियान चलाया गया। कार्यकर्ताओं ने महंगाई, बेरोजगारी, खाद की कालाबाजारी, बढ़ते अपराध और किसान-मजदूरों के मुद्दे उठाए। ग्रामीणों से एक सितंबर को प्रस्तावित 'दिल्ली चलो' मार्च में शामिल होने की अपील की गई। पदयात्रा का नेतृत्व भाकपा जिला सचिव उत्तम प्रसाद, प्रमोद कुमार सिंह, सुबोध अंसारी, वीरेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, हरेंद्र गुप्ता, लक्ष्मण सिंह, कमलेश यादव व बजरंगी यादव सहित अन्य ने किया। यह भी पढ़ें- बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ भाकपा की पदयात्रा यह भी पढ़ें- भाकपा के पदयात्रा में उठाई गई भतखोड़ा बाजार में पुलिस चौकी की मांग की l यह भी पढ़ें- Jaunpur News: भाकपा का जनजागरण एवं प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.