भागलपुर, अप्रैल 29 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर पुलिस ने अवैध बालू उठाव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टहसुर घाट के समीप से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है। टहसुर घाट से बालू उठाव की गुप्त सूचना मिलने के बाद जगदीशपुर पुलिस व खनन विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया। इसके बाद खनन विभाग के द्वारा जब्त ट्रैक्टरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई। थानाध्यक्ष रामचंद्र सिंह ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर मालिकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। यह भी पढ़ें- अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...