जगदीशपुर में पिकअप-बाइक की टक्कर, वृद्ध गंभीर
देवघर, जून 24 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। जगदीशपुर-धमनी मार्ग पर सोमवार को पेट्रोल पंप के पास पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में झिलवा निवासी 75 वर्षीय रशीद मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, झिलवा निवासी रशीद मियां अपनी बाइक से जगदीशपुर जा रहे थे। उसी दौरान धमनी की तरफ जा रहा पिकअप वाहन पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। उसी क्रम में दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार बुजुर्ग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल, रेफर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और पिकअप वाहन जब्त कर लिया है। घायल रशीद मियां को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.