बगहा, जून 1 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र में शराब तस्करी का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां शराब कारोबारियों द्वारा तस्करी के लिए पशुओं का उपयोग किया जा रहा था।पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए दो घोड़ों पर लदी भारी मात्रा मे विदेशी शराब बरामद की गई है।इस दौरान एक शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।थानाध्यक्ष नितेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बन्हौरा नहर के समीप पुलिस टीम शराब तस्करों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रही थी। इसी दौरान दो घोड़ों पर सामान लादकर आते कुछ लोगों ने पुलिस वाहन को देखकर भागने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार, दूसरा हुआ फरार पुलिस जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घोड़ों को पकड़ लिया व भाग रहे एक व्यक्ति...