भागलपुर, दिसम्बर 27 -- गोराडीह, संवाददाता। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी चौक के पास शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान जमगांव के विवेकानंद मंडल (32 वर्ष) के रूप हुई। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों का कहना था मृतक के परिजनों को तुरंत मुआवाजा मिले। साथ ही लोगों का कहना था कि वनवे रहने के बावजूद दोनों तरफ से ट्रकों का परिचालन करवाया जाता है। सड़क कम चौड़ी रहने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बाद जगदीशपुर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। करीब दो घंटे बाद कुछ स्थानीय जनप्रतिनिधियों क...