बगहा, फरवरी 3 -- जगदीशपुर,एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जमुनिया वार्ड-5 में मंगलवार को झाड़ी में एक नवजात बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों द्वारा बच्ची के रोने के आवाज सुनकर देखे जाने के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुँची और नवजात बच्ची को सुरक्षित झाड़ी से निकालकर जीएमसीएच बेतिया अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नवजात बच्ची को प्रेषण में बाल कल्याण विभाग को सौंप दिया गया है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्ची को किसने और किन परिस्थितियों में झाड़ी में छोड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.