बगहा, मार्च 25 -- जगदीशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौक स्थित जेवर दुकान में दिनदहाड़े हुए लाखों रुपये के गहनों की चोरी मामले में पुलिस ने मंगलवार को एफआईआर दर्ज की है। थानाध्यक्ष निशी कुमारी ने बताया कि दुकान के प्रोपराइटर संतोष कुमार सोनी के आवेदन पर केस दर्ज किया गया है। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह चोरों ने जेवर दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 12 लाख रुपये के गहनों की चोरी कर ली। घटना उस समय हुई जब दुकानदार संतोष कुमार सोनी दुकान की सफाई करने के बाद कुछ ही मिनट के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान चोरों ने दुकान में रखे गहनों पर हाथ साफ कर दिया। सदर-2 एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी के निर्देश पर एफआईआर दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.