आरा, अप्रैल 7 -- 74वां सालाना उर्स : जगदीशपुर के पठनटोली स्थित बड़ा बंगला में उमड़ी भारी भीड़ गंगा-जमुनी तहजीब : कव्वाली की महफिल में भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल यूपी के फनकार : मशहूर कव्वाल शाहवेज वारसी ने सूफियाना कलामों से रात भर बांधा समां जगदीशपुर, निज संवाददाता। जगदीशपुर नगर के वार्ड नंबर 18 स्थित पठनटोली में आस्था, अध्यात्म और सुरों का अद्भुत संगम देखने को मिला। अवसर था हजरत हाजी फकीर औघट शाह वारसी रहमतुल्लाह अलैह के 74वें सालाना उर्स का। तीन दिवसीय इस उत्सव में न केवल स्थानीय लोग, बल्कि बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के कोने-कोने से आए जायरीनों ने अपनी हाजिरी लगाई। पूरा बड़ा बंगला परिसर दूधिया रोशनी और फूलों की खुशबू से सराबोर रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.