भागलपुर, अप्रैल 4 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के बाद राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है । दोनों खेमा अपने अपने पक्ष में पंचायत समिति सदस्यों करने के पक्ष में पूरी ताकत लगा दी है और अलग-अलग बैठक और संपर्क कर रहे हैं। हालांकि अविश्वास प्रस्ताव पर समीक्षा बैठक की तिथि अभी निर्धारित नही की गई है। वहीं बाजार और चाय दुकानों पर लोग अविश्वास प्रस्ताव पर ही चर्चा कर रहे हैं। बताते चलें कि 28 फरवरी को पूर्व प्रमुख रजनी देवी की अगुवाई में प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...