भागलपुर, अप्रैल 9 -- जगदीशपुर प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर दस अप्रैल को विशेष बैठक की तिथि निर्धारित की गई है। जिसकी सूचना सभी पंचायत समिति सदस्यों को दे दी गई है। प्रमुख द्वारा विशेष बैठक की तिथि तय करने के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दोनों खेमा अपने-अपने पक्ष में पंचायत समिति सदस्यों को करने के पक्ष में पूरी ताकत लगा दी है। बताते चलें कि 28 फरवरी को पूर्व प्रमुख रजनी देवी की अगुवाई में प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए आवेदन दिया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...