भागलपुर, अप्रैल 11 -- जगदीशपुर प्रखंड प्रमुख गुड़िया देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शुक्रवार को गिर गया। जिससे प्रखंड प्रमुख की कुर्सी बरकरार रह गई। शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में इसके लिए विशेष बैठक बुलाई गई थी, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी एक भी पंचायत समिति सदस्य सभागार में नहीं पहुंचे। जिसके कारण प्रस्ताव निष्प्रभावी हो गया। विशेष बैठक के लिए सुबह 11 बजे का समय निर्धारित किया गया था। प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि अधिकारियों ने सदस्यों के आने के लिए करीब एक घंटे से अधिक इंतजार किया, लेकिन 12:15 बजे तक कोई सदस्य उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद अविश्वास प्रस्ताव को गिरा हुआ मान लिया गया। बैठक में पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे, लेकिन सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण आगे की प्रक्रिया नहीं हो पायी। वहीं...