प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 9 -- बीरापुर। शिवगढ़ ब्लॉक के जगदीशपुर के 45 वर्षीय पूर्व प्रधान विनोद सरोज पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे। इलाज कराने के लिए मुंबई गए थे। रविवार रात उनका निधन हो गया। मंगलवार देररात शव घर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। उनके निधन पर पर बद्री प्रसाद सरोज, शैलेन्द्र सरोज, कृष्ण कुमार सरोज, रमेश गुप्ता, राधे यादव, मुन्ना पांडेय, संतोष दुबे आदि लोगों ने शोक प्रकट किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...