जगदीशपुर : बिजली चोरी में दो पर प्राथमिकी
आरा, जून 19 -- -करीब पौने दो लाख के राजस्व का नुकसान, बाईपास तार जोड़ की जा रही थी बिजली चोरी जगदीशपुर। निज संवाददाता नगर की पठान टोली (वार्ड नंबर-18) में बिजली चोरी के खिलाफ विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कनीय विद्युत अभियंता मुकेश कुमार के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने दो अलग-अलग परिसरों में छापेमारी कर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी है। इस मामले में विभाग को कुल 1,65,744 रुपये के राजस्व की क्षति हुई है। जेई मुकेश कुमार के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि पठान टोली निवासी मो. इस्लाम (पिता मो. खलील) के घरेलू परिसर में इनकमिंग तार में दूसरा तार जोड़कर मीटर को बाईपास कर जलाया जा रहा था। इसमें कुल 57,574 रुपये के राजस्व की क्षति हुई है। पठान टोली निवासी मो मुस्ताक खां (पिता मो. सलामुद्दीन) के व्यावसायिक परिसर की ओर से इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.