भागलपुर, मार्च 6 -- गोराडीह संवाददाता जगदीशपुर प्रखंड के भवानीपुर-देशरी, हबीबपुर, पुरैनी दक्षिणी, पुरैनी टोला सोनूचक और आजमपुर कनैरी पैक्स में अध्यक्ष और सदस्य पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसको लेकर शुक्रवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नामांकन के लिए प्रखंड प्रखंड कार्यालय में तैयारी पूरी कर ली गई हैं। प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी उग्रसेन कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी 6 और 7 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संवीक्षा नौ और दस मार्च को की जाएगी। जबकि मार्च को नाम वापसी और चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। वहीं मतदान और मतगणना 18 मार्च को एक ही दिन संपन्न कराया जाएगा ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...