मऊ, जून 16 -- पहसा, हिन्दुस्तान संवाद। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास प्लस सर्वेक्षण 2024 की स्थाई पात्रता सूची बनाए जाने के लिए आयोजित की जाने वाली ग्राम पंचायत की बैठकों के क्रम में मंगलवार को जगदीपुर एवं पहसा में ग्राम पंचायत अधिकारी रानी यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों की खुली बैठक का आयोजन किया गया। जगदीपुर में सचिव द्वारा ग्राम पंचायत के 93 सर्वेक्षित अभ्यर्थियों की सूची को लोगों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। इस दौरान गांव की हेवंती शर्मा पत्नी स्व.विनोद, ज्ञांती देवी पत्नी श्यामलाल, उषा देवी पत्नी सुनील, गीता पत्नी राजू व मीरा देवी पत्नी अरविंद ने आरोप लगाया कि वे इस योजना की पात्र हैं, किंतु किन्ही कारणों से सूची में नाम सम्मिलित नहीं हो पाया है। इस पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने आश्वासन दिया कि यदि शासन द्वारा तय मानकों पर आप खरे ...