जमशेदपुर, सितम्बर 29 -- जमशेदपुर। जगदलपुर-हावड़ा समलेश्वरी एक्सप्रेस के परिचालन दूरी में रेलवे ने 1 अक्तूबर तक कटौती की है। ईस्ट कोस्ट जोन के रायगढ़ के पास लाइन के नीचे की मिट्टी घुसने के कारण रेलवे ने यह निर्णय लिया है। इससे ट्रेन हावड़ा से कोरापुट तक चल रही थी जबकि संबलेश्वर एक्सप्रेस जगदलपुर की बजाय कोरापुट से ही हावड़ा अप डाउन करेगी। रेलवे द्वारा ट्रेन के परिचालन दूरी में कटौती करने से यात्रियों को आवागमन में परेशानी हो रही है। ट्रेन के परिचालन दूरी में कटौती कर रेलवे लाइन एवं अन्य सिस्टम को दुरुस्त करेगा। इधर, टाटानगर हटिया एक्सप्रेस और हावड़ा से इस्पात एक्सप्रेस का परिचालन भी मंगलवार को रद्द रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...