छपरा, फरवरी 1 -- शिक्षा जगत में सराहना की लहर छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।जगदम कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग के वरिष्ठ सहायक प्राध्यापक डॉ. राजमोहन शर्मा को गणतंत्र दिवस 2026 के मौके पर जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित भव्य राष्ट्रीय समारोह में राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया गया। शैक्षिक उत्कृष्टता और समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए यह सम्मान उन्हें सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायमूर्ति एन.के. जैन और भारतीय वायुसेना के विश्व रिकॉर्डधारी ग्रुप कैप्टन आर सी त्रिपाठी की उपस्थिति में प्रदान किया गया।इस उपलब्धि से जगदम कॉलेज, छपरा और जयप्रकाश विश्वविद्यालय ने देश के शैक्षिक एवं बौद्धिक मानचित्र पर बिहार का परचम एक बार फिर बुलंद किया है। गौरतलब है कि डॉ. शर्मा इससे पहले देश र...