लखीसराय, मई 30 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर स्थित श्री जगदंबा हिंदी पुस्तकालय में शनिवार को नव नालंदा महाविहार की ओर से पांडुलिपि संरक्षण एवं सर्वेक्षण कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण निरीक्षण किया गया।

पांडुलिपियों का मूल्यांकन इस दौरान नव नालंदा महाविहार के सहायक प्राध्यापक (संस्कृत) देव ज्योति कुंडू के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुस्तकालय में सुरक्षित प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों का अवलोकन एवं मूल्यांकन किया। यह सर्वेक्षण भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा संचालित ज्ञान भारतम् परियोजना के अंतर्गत किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य देशभर में बिखरी हुई प्राचीन हस्तलिखित पांडुलिपियों की पहचान, संरक्षण और डिजिटलीकरण करना है। वर्ष 1951 में स्थापित नव नालंदा महाविहार के अंतर्गत दिसंबर 2025 में क्लस्टर केंद्र की स्थापना की गई थी, जिसके माध...