हाजीपुर, अप्रैल 1 -- हाजीपुर,संवाद सूत्र। हाजीपुर शहर के वार्ड नंबर 20 मेदनीमल पोखर स्थित मां जगदंबा स्थान मंदिर में दो दिवसीय अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया। अष्टयाम यज्ञ को लेकर मंगलवार को सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई। स्थानीय नारायणी नदी के कोनहारा घाट पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ गंगा पूजन कर कलश जलभरी की। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चर और गुंजयमान जयघोष के साथ श्रद्धालूओं ने कलश शोभा यात्रा प्रारंभ किया गया। अष्टयाम यज्ञ समिति के अध्यक्ष ब्रिजमोहन सिंह और यज्ञ संचालक शिवनाथ सिंह बाबा के नेतृत्व में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कोनहारा घाट से नाखाश चौक, त्रिमुर्ति चौक, गांधी चौक, कचहरी रोड, राजेंद्र चौक, गुदरी रोड, गणेश मंदिर, मंदनीमल होकर मां जगदंबा स्थान पहुंची। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारा के साथ कलश स्...