जगदंबा क्रिकेट क्लब ने राजेश को हराया
गोरखपुर, जून 18 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। माउंट लिट्रा जी स्कूल कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर हॉक अंडर-16 चैम्पियनशिप के चौथे मैच में गुरुवार को जगदंबा क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजेश क्रिकेट क्लब को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी की। टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए राजेश क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 23.1 ओवर में 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगदंबा क्रिकेट क्लब की शुरुआत साधारण रही, लेकिन कप्तान पीयूष यादव ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए टीम को जीत की राह दिखाई। पीयूष ने 66 गेंदों पर नाबाद 60 रन बनाए जिसकी बदौलत टीम 22.2 ओवर में 108 रन बनाकर 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। मैच में आदित्य कुशवाहा को उनके शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.