भभुआ, मार्च 1 -- पेज चार की खबर जगत गुरु रविदास महाराज जी बेगमपुरा शहर बसाने की थी परिकल्पना : सांसद संत शिरोमणि जगत गुरु रविदास महाराज जी की 649 वीं जयंती समारोह श्री गुरु रविदास धाम मसोई चैनपुर में आयोजित भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन जिला इकाई कैमूर के तत्वावधान में संत शिरोमणि जगत गुरु रविदास महाराज जी की 649 वीं जयंती समारोह का आयोजन श्री गुरु रविदास धाम मसोई चैनपुर कैमूर में किया गया। अध्यक्षता अध्यक्ष राजेश कुमार तथा संचालन रामशीष लोहिया एवं राजा राम अध्यक्ष अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन कैमूर ने किया। कार्यक्रम का उद्घाटनकर्ता सह सांसाद मा0 मनोज कुमार एवं मुख्य अतिथि संत रामकिशन दास राष्ट्रीय धर्म प्रचारक भोपाल,अखिल भारतीय रविदासिया धर्म संगठन तथा विशिष्ट तिथि के रूप में संत अनमोल दास पुणे, मा0 अन...