मुजफ्फरपुर, मार्च 25 -- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के जगतवीर हत्याकांड में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंदोलन की चेतावनी दे दी है। जिले के गायघाट पहुंचे राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी ने आरोप लगाया कि एनडीए की सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। पहले अपराधी बेलमगाम थे अब पुलिस मनमानी पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि दारोगा दारू पीकर गोली चला रहे हैं। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि जगतवीर की हत्या दारोगा ने शराब के नशे में की। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बुधवार को गायघाट के चोरनियां पहुंचे और मृतक जगतवीर राय के परिजन से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बिहार सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जगतवीर राय की मौत को 8 दिन बीत चुके हैं, म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.