प्रयागराज, अप्रैल 5 -- शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने देश के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री तथा संविधान सभा के सदस्य बाबू जगजीवन राम को 118 वीं जयंती पर नमन किया। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी की अध्यक्षता में रविवार शाम को चौक स्थित पार्टी कार्यालय में कांग्रेसजनों ने बाबू जगजीवन राम के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान किशोर वार्ष्णेय, हरिकेश त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, अनूप त्रिपाठी, राम मनोरथ सरोज, सुष्मिता यादव, राजकुमार शुक्ला, अफरोज अहमद, डॉ. अनिल गौड़, सरताज़ मोहम्मद, राकेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...