धनबाद, मई 18 -- जगजीवन नगर में बीसीसीएल एवं इस्कॉन धनबाद के संयुक्त प्रयास से महिला सशक्तीकरण केंद्र का रविवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। बीसीसीएल की ओर से आवंटित भवन में स्थापित इस केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा, मूल्य आधारित कौशल, आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक सशक्तीकरण की दिशा में आगे बढ़ाना है। उद्घाटन समारोह में बीसीसीएल एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कई लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीसीसीएल के निदेशक (एचआर) मुरली कृष्ण रमैया थे। उनके साथ पूर्विता रमैया (उपाध्यक्ष, दीक्षा मंडल), डॉ वंदना (सीएमएस, बीसीसीएल), मनीष मिश्रा (जीएम प्रशासन), आनंद प्रकाश (प्रबंधक एचआर, सेंट्रल हॉस्पिटल), डॉ अभिजीत कुमार (चिकित्सा अधीक्षक, बीसीसीएल) तथा डॉ एसबीपी सिंह (कोयला नगर अस्पताल) समेत कई गणमान्य अतिथि ...