गया, अगस्त 12 -- जगजीवन कॉलेज परिसर में बुधवार को भूगोल एवं अर्थशास्त्र विभाग की ओर से इंटर्नशिप को लेकर जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता दोनों विभागों के विभागाध्यक्ष डॉ. रतिकांत दास और प्रो. डॉ. आंकना ने की। भूगोल विभागाध्यक्ष ने कहा कि इंटर्नशिप विद्यार्थियों को कक्षा में प्राप्त सैद्धांतिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर देती है। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. रतिकांत दास ने विद्यार्थियों से पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। प्राचार्य डॉ. मो. अयूब ने कहा कि विद्यार्थियों की 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। मौके पर डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. प्रदीप कुमार और डॉ. शिव कुमार रविदास समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gaya News: जगजीवन कॉलेज में इंटर्नशिप जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

हि...