हरिद्वार, फरवरी 9 -- कनखल थाना क्षेत्र के जगजीतपुर से लापता युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। तलाश के बावजूद सफलता नहीं मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट को अब मुकदमे में तरमीम कर जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, श्याम सिंह निवासी विकास कॉलोनी जगजीतपुर ने बताया कि उनका पुत्र विवेक सिंह (39) उर्फ हैप्पी 16 जनवरी को कहीं चला गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारी और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, मगर कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। इस मामले में 20 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। अब तक कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने गुमशुदगी को मुकदमे में तरमीम कर लिया है। एसएसआई सतेंद्र भंडारी ने बताया कि हर पहलू पर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.