हरिद्वार, जून 28 -- जगजीतपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में विद्युत आपूर्ति सुचारु न होने से हॉस्टल में रहने वाले मेडिकल छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार कई घंटों तक बिजली बाधित रहने से छात्र न तो ठीक से पढ़ाई कर पा रहे हैं और न ही रात में आराम से सो पा रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने उनकी दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित कर दी है। छात्र-छात्राओं ने नाम प्रकाशित न करने की शर्त पर बताया कि बिजली की समस्या पिछले कुछ समय से लगातार बनी हुई है। उनका कहना है कि बार-बार बिजली जाने से कमरे गर्म हो जाते हैं, जिससे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है। यह भी पढ़ें- जगजीतपुर मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में बिजली संकट, छात्र-छात्राओं की बढ़ी परेशानी रात में पर्याप्त नींद न मिलने से अगले दिन की कक्षाओं और व्य...