देहरादून, फरवरी 10 -- हरिद्वार। जगजीतपुर क्षेत्र में हाथियों की दस्तक जारी है। देर रात जंगल से निकल कर कॉलोनी की सड़क पर घूमते दिखे। शांतिपूर्वक विचरण कर रहे हाथी को जानबूझ कर एक युवक ने स्कूटी की टक्कर मार दी। गनीमत रही के हाथी ने युवक पर हमला नहीं किया। आसपास के घरों में भी कोई माल और जान की हानि नहीं हुई। कॉलोनीवासियों के रोकने पर भी युवक नहीं रुका। मौके पर कॉलोनीवासियों से बदसूलकी करने लगा। स्थानीय लोगों ने हाथी और युवक का वीडियो बना लिया। मंगलवार की सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों की मांग है कि वन विभाग हाथियों को कॉलोनी में आने से रोके। साथ ही युवक पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया और युवक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...