देहरादून, मार्च 23 -- हरिद्वार। हरिद्वार के जगजीतपुर में आबादी क्षेत्र में घुसे एक जंगली हाथी ने खूब उत्पात मचाया। यहां फुटबॉल ग्राउंड के आसपास के रिहायशी क्षेत्र में जंगली हाथी घूमता हुआ लोगों को नजर आया। जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गई। थोड़ी देर बाद पहुंची वन विभाग की क्यूआरटी टीम ने जंगली हाथी को खदेड़ना शुरू किया। वन कर्मियों की टीम को देखकर हाथी खेतों की ओर दौड़ा और एक खेत में लगी तारबाड़ को तोड़कर ही अंदर घुस गया। इस इलाके में आए दिन जंगली हाथियों की आवाजाही बनी हुई है। यहां हाथी कभी लोगों के वाहन तोड़ता तो कभी तारबाड़ तोड़ते हुए नजर आते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...