हरिद्वार, मार्च 23 -- हरिद्वार के जगजीतपुर में रविवार रात एक दांत वाला हाथी आबादी क्षेत्र में घुस आया और उत्पात मचाया। फुटबॉल ग्राउंड के आसपास रिहायशी इलाके में हाथी को घूमता देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में वन विभाग की क्यूआरटी ने हाथी को किसी तरह जंगल की ओर खदेड़ा। जानकारी के अनुसार, वनकर्मियों को देखकर हाथी खेतों की ओर भागा और एक खेत में लगी तारबाड़ तोड़कर अंदर घुस गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिहायशी क्षेत्र में आए दिन हाथियों की आवाजाही से लोग दहशत में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जगजीतपुर क्षेत्र पहले जंगल हुआ करता था, लेकिन आबादी बढ़ने के साथ जंगल खत्म होते गए। इसके बावजूद यह इलाका हाथी कॉरिडोर में आता है, जिस कारण हाथियों की आवाजाही बनी रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.