सहारनपुर, मई 2 -- रामपुर मनिहारान, संवाददाता। शनिवार को गोचर कृषि इंटर कालेज के प्रांगण में संस्कृति संरक्षण एंव संवर्धन के लिए समर्पित कला संगठन की ओर से स्नेहिल संस्था द्वारा जगओम स्मृति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें संस्था की अध्यक्ष व मुख्य अतिथियों ने विभिन्न क्षेत्रो में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 6 लोगों व मेघावी छात्र - छात्राओं को स्नेहिल प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में संस्था की अध्यक्ष डॉ. ममता सिंह, मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गुर्जर विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष चौ. देवराज सिंह, प्रदीप चौधरी ने उच्च शिक्षा क्षेत्र में डॉ. निशु भाठी, संगीत के क्षेत्र में संनवर अली खान, शिक्षा के क्षेत्र में ओमलता रानी, डॉ. अनिल शर्मा, अयाज उस्मानी, फिरोज खान को साहित्य के लिए सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- खटीमा क...