पीलीभीत, जून 29 -- पूरनपुर। जंगल के बाहर खड़े शीशमक के पेड़ों को चार आरोपियों ने काट डाला। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के ललकारने पर आरोपी फरार हो गए। मौके से लकड़ी काटने का आरा बरामद हुआ। पुलिस ने वन दरोगा की ओर से चारों आरोपियों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- जगंल के बाहर खड़े शीशम के दो पेड़ चोरी से काटेआरोपियों की पहचान थाना माधोटांडा क्षेत्र के गुन्हान में पीटीआर के जंगल के बाहर दो शीशम के दो पेड़ खड़े थे। बराही रेंज के सेल्हा बीट के वनदरोगा अजीत वर्मा को सूचना मिली कि चार लोग शीशम के पेड़ों का कटान कर रहे हैं। इस पर अजीत वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और पेड़ काट रहे आरोपियों को ललकारा। इस पर आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ काली, सेंटी सिंह पुत्रगण कुंदन सिंह, सुखविंदर सिंह उुर्फ बिटटू पुत्र सुरजीत सिंह, हरविंदर स...