जख्म अभी भरे नहीं, हिलोरे मार फिर दर्द बढ़ा रही मंदाकिनी
चित्रकूट, अगस्त 31 -- चित्रकूट, संवाददाता। भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में दो दिन पहले मंदाकिनी की प्रलयकारी बाढ़ में तबाह हुए रामघाट के लोगों के जख्म अभी भर भी नहीं पाए है। इस बीच रविवार की रात हुई जोरदार बारिश से सोमवार को फिर से मंदाकिनी हिलोरे मारते हुए खतरे के निशान को पार कर गई। लाल निशान से करीब दो मीटर ऊपर जलस्तर पहुंचने के साथ ही यूपी-एमपी प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आया और आनन-फानन निचले इलाके के लोगों को सुरक्षित स्थानों में पहुंचने की तत्काल हिदायत दी। धर्मनगरी में फिलहाल लोगों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। बाढ़ के दौरान उफनाती मंदाकिनी के बीच मकानों की छतों पर फंसे लोग उस नजारे को भूल नहीं पा रहे है। मंदाकिनी ने दो दिन पहले शनिवार को इस कदर उफान पर आई थी कि अब तक सभी रिकार्ड तोड़ दिए। नदी का जलस्तर खतरे के निशान से करीब सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.