आरा, फरवरी 24 -- -शहर स्थित नहर से सोमवार की रात मिला जख्मी युवक, जांच में जुटी नगर और नवादा पुलिस -धारदार हथियार से कलाई और गला रेत हत्या का प्रयास करने की आशंका आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता शहर में नगर और नवादा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती इलाके स्थित नहर से एक युवक जख्मी हालत में बरामद हुआ है। उसकी दोनों हाथों की कलाई और गला कटा हुआ है। शरीर के कई अन्य जगहों पर भी छिला हुआ जख्म का निशान पाया गया है। ऐसे में लेकर मारपीट करने और किसी धारदार चीज से हत्या का प्रयास करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि जख्मी युवक की पहचान नहीं हो सकी है। इधर, गंभीर रूप जख्मी युवक मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर नवादा और नगर थाने की पुलिस भी सदर अस्पताल पह...