उन्नाव, फरवरी 11 -- सोनिक, संवाददाता। दही थाना क्षेत्र में तारगांव मजरा झब्बाखेड़ा के रहने वाला 32 वर्षीय रामू पुत्र राम प्रकाश शुक्रवार को औद्योगिक एरिया जाने के लिए बाइक से निकला था। 3 दिन तक कुत्ते के बिस्कुट बनाने वाली फैक्ट्री में ही रहकर काम करता रहा। रविवार शाम घर जाने के लिए फैक्ट्री से निकला और पुरवा मार्ग स्थित जाफरखेड़ा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार घायल कर दिया था। उपचार शहर के निजी अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। घटना से आहत परिजनों ने फैक्ट्री गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद फैक्ट्री प्रबंधन ने मृतक रामू की पत्नी संतोषी को 2.75 लाख की चेक व 25 हजार अंतिम संस्कार के लिए देकर समझौता कर लिया है। पुलिस ने बाइक को टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन पर केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.