मोतिहारी, जून 3 -- संग्रामपुर। अरेराज हाजीपुर मुख्य पथ पर संग्रामपुर बैंक चौक के समीप सोमवार को सड़क पार कर रहे वृद्ध ट्रक की चपेट में आने से जख्मी हो गए थे । जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतक पूर्वी संग्रामपुर पंचायत वार्ड सात गांव संग्रामपुर बरई टोला के 62 वर्षीय चंदर साह थे। मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार की संध्या घर संग्रामपुर बाजार के लिए निकले थे जहां ट्रक की चपेट में आकर जख्मी हो गए थे। इलाज के क्रम में मोतिहारी में मौत हो गई। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल की पटना में इलाज के दौरान मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...