बगहा, फरवरी 23 -- वाल्मीकि नगर, एक प्रतिनिधि। वाल्मीकि नगर-बगहा मुख्य सड़क पर टंकी बाजार के ब्रह्म स्थान में गुरुवार की रात बाइक दुर्घटना में घायल युवक गौतम कुमार की बेतिया में शनिवार की शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार को उसका शव दरवाजे पर पहुंचा। शव को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां रानी देवी, शादीशुदा बहन लक्ष्मी कुमारी उर्फ रत्न, बहन ममता कुमारी, भाई गोविंद कुमार और पिता सुरेंद्र गोंड का विलाप सुनकर आसपास के लोगों की आंखें नम हो गई। बताते चलें कि गौतम भाई बहनों में सबसे छोटा था । लगभग दो महीने बाद 20 अप्रैल को बहन ममता की शादी का दिन तय है। वहीं बड़ी बहन लक्ष्मी उर्फ रत्न की शादी छह वर्ष पूर्व बेतिया में हुई है। वह वाल्मीकिनगर से सटे चरघरिया गांव से शादी समारोह से लौट रहा था। गौतम रात के वक्त लौट रहा था। इसी दौरान बाइक अनि...