समस्तीपुर, मार्च 28 -- कल्याणपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहेता गांव के वार्ड 5 निवासी लालदेव साहनी के जख्मी पुत्र रामप्रवेश साहनी (35) का इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात दरभंगा में मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार सहित आस-पास के घरों में कोहराम मच गया। लोगों के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर बाद रामप्रवेश साहनी रोजी-रोटी की तलाश में प्रदेश जाने वाला था और वह किसी जरूरी कारणवश साइकिल से भट्टी चौक गया जहां घर वापस होने के दौरान अनियंत्रित ट्रक की ठोकर से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच दरभंगा के लिए रेफर कर दिया गया। शुक्रवार की देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की पुष्टि इंस्पेक्टर रणवीर कुमार रावत ने भी ...