लातेहार, फरवरी 26 -- बेतला प्रतिनिधि । पलामू टाइगर रिजर्व की विशेष रेस्क्यू एवं वेटनरी प्रबंधन इकाई द्वारा एक वयस्क नर एशियाई हाथी का वैज्ञानिक प्रोटोकॉल के अनुरूप गुरुवार को सफलतापूर्वक ट्रेंकुलाइजेशन एवं चिकित्सीय उपचार संपन्न किया गया। पीटीआर नॉर्थ के डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना ने इसे अत्याधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षित मानव संसाधन, समन्वित फील्ड इंटेलिजेंस तथा उच्च स्तरीय तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उपनिदेशक जेना के मुताबिक गत 18 फरवरी 2026 को बेतला राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में एक वयस्क नर हाथी असामान्य गमन व्यवहार प्रदर्शित करते हुए देखा गया था। बाद में फील्ड ट्रैकिंग,दूरबीन आधारित आकलन एवं व्यवहारिक अवलोकन में हाथी के दाहिने अग्रपाद में सतही घाव चिन्हित किया गया। जिसकी वजह से उक्त हाथी का स्पष्ट लंगड़ापन एवं असुविधा के लक्षण ...