लखनऊ, अक्टूबर 24 -- सड़क हादसे में चेहरे के विकृत होने पर अब इलाज संभव हो सकेगा। चेहरे को दोबारा काफी हद तक पहले की तरह बनाया जा सकता है। यह जानकारी पीजीआई प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. राजीव अग्रवाल ने दी। क्लार्क अवध होटल में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि पीजीआई में चेहरे की विकृति का इलाज हो रहा है। करीब एक लाख रुपए के खर्च में मरीज का चेहरे को सुधारा जा सकता है। बताया कि आधुनिक क्रेनियोफेशियल सर्जरी, थ्रीडी-प्रिंटेड इम्प्लांट्स और अन्य उन्नत सामग्रियों की मदद से अब लोगों को हीन भावना से बचाया जा सकता है। देश में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इनमें से काफी लोगों को चेहरे पर चोट आती है। इसकी वजह से चेहरे की हड्डियां भी टूटती हैं। इसकी वजह से उनका चेहरा विकृत हो जाता है। प्लास्टिक सर्जरी से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.