जख्मी किसान की उपचार के दौरान मौत, चक्काजाम
मिर्जापुर, जून 6 -- मिर्जापुर। सड़क हादसे में जख्मी किसान की वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने कछवां के जलालपुर गांव के पास शव रखकर चक्काजाम कर दिया। पुलिस के समझाने के बावजूद देर रात तक ग्रामीणों ने जाम नहीं हटाया। कछवां थाना क्षेत्र के पसियाही गांव निवासी 33 वर्षीय राजबहादुर उर्फ़ बबलू यादव बीते 31 मई को अपने पांच वर्षीय पुत्र कार्तिक के साथ शक्तेशगढ़ आश्रम स्वामी अड़गड़ानंद महाराज का दर्शन करने गए थे। वहां से वापस लौटते समय पाहों बाजार के पास तेज रफ्तार मैजिक ने सामने से टक्कर मार दिया। हादसे में पिता और पुत्र दोनों जख्मी हो गए। घायलों को वाराणसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं ग्रामीणों ने मैजिक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। शुक्रवार की दोपहर राजबहादुर की उपचार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.